विश्व एथलेटिक्स (तिहरी कूद) : कोलम्बिया की इबारगुयेन ने बचाया खिताब

बीजिंग, 24 अगस्त (आईएएनएस)। कोलम्बिया की तिहरी कूद एथलीट कैथरीन इबारगुयेन दो साल पहले मास्को में जीता गया अपना विश्व खिताब बचाने में सफल रहीं।

लंदन ओलम्पिक में स्वर्ण और दाएगू में कांस्य जीतने वाली इबारगुयेन ने सोमवार को आयोजित फाइनल मुकाबले में 4.90 मीटर की छलांग के साथ पहला स्थान हासिल किया।

इजरायल की हाना मिनेंको 14.78 मीटर के साथ दूसारा स्थान हासिल किया जबकि कजाकिस्तान की ओल्गा रायााकोवा ने 14.77 मीटर के साथ कांस्य जीता।

दो साल पहले मास्को में रजत जीतने वाली रूस की एकातेरीना इस साल 14.37 मीटर के साथ सातवें स्थान पर रहीं। मिनेंको रूस में निराशाजनक छठे स्थान पर रही थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493