अफगास्तिान मिशन का नेतृत्व करेंगे जापानी अधिकारी

तोक्यो, 18 मार्च (आईएएनएस)। जापान विदेश मंत्रालय के एक पूर्व अधिकारी अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र संघ के सहायता मिशन (यूएनएएमए) का नेतृत्व करेंगे। मीडिया को यह जानकारी शुक्रवार को दी गई।

जापान के राष्ट्रीय प्रसारक एजेंसी एनएचके ने कूटनीति सूत्रों के हवाले से कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने गुरुवार को टाडामिची यामामोतो की नियुक्ति पर मुहर लगा दी। उन्हें संयुक्त राष्ट्र महासचिव के विशेष प्रतिनिधि के रूप में अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन (यूएनएएमए) का प्रमुख बनाया गया है।

यामामोतो इस साल जून में अपना पदभार ग्रहण करेंगे।

यूएनएएमए अफगानिस्तान में प्रशासनिक कार्यो के संचालन और तालिबान उग्रवादियों के साथ शांति के प्रयास में मदद करती है।

उल्लेखनीय है कि यामामोतो 2010 से लेकर 2012 तक अफगानिस्तान और पाकिस्तान में जापान के विशेष प्रतिनिधि थे। उन्होंने यूएनएएमए के उपप्रमुख के रूप में 2014 तक काम किया।

यमामोतो संयुक्त राष्ट्र महासचिव के विशेष प्रतिनिधि के रूप में जापान के तीसरे अधिकारी होंगे। उनसे पहले उनसे पहले यसूशी अकाशी और सुकेहिरो हेसेगावा विशेष प्रतिनिधि रह चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493