नई दिल्ली, 18 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कॉरपोरेट जगत से आह्वान किया कि वे पुलिस, अर्धसैनिक बलों और सेना के शहीद जवानों के परिजनों की सहायता करने में सरकार का सहयोग करें।
केंद्रीय सैन्य पुलिस बलों के शहीद जवानों के 300 बच्चों को वार्षिक छात्रवृत्ति के चेक देने क बाद सिंह ने कहा कि शिक्षा के लिए मदद करने से बड़ी और कोई सहायता नहीं हो सकती है।
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शहीद जवानों के 295 बच्चों को चिह्न्ति किया था, जिन्हें सरोजनी दामोदरन फाउंडेशन के साथ मशविरा करने के बाद वार्षिक छात्रवृत्ति देने का निर्णय लिया गया।
सिंह ने कक्षा एक से चार तक के बच्चों को 6000, कक्षा पांच से सात तक के बच्चों को 9000 और आठ से बारहवीं कक्षा तक के बच्चों को 12000 रुपये के चेक प्रदान किए।
dharmpath.com dharmpath