रायपुर, 18 मार्च (आईएएनएस/वीएनएस)। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में नक्सलियों ने दूसरी बार आईईडी विस्फोट किया। सुकमा जिले के दोरनापाल में शुक्रवार सुबह हुए इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, वहीं दो अन्य लोगों के घायल होने की खबर है।

सुकमा एएसपी संतोष सिंह ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि एक दिन पहले ही कोंटा इलाके में आईईडी की चपेट में आकर 8 साल की एक बच्ची की मौत हो गई थी।
शुक्रवार सुबह दंतेवाड़ा जिले में हुई दो अलग-अलग वारदातों में दो जवान घायल हो गए। पहली घटना ऐटापाल में हुई, जहां एक जवान आईईडी की चपेट में आ गया। वहीं चिकपाल इलाके में एक जवान को नक्सलियों ने तीर मार दिया। दोनों जवानों को इलाज के लिए दंतेवाड़ा जिला अस्पताल लाया गया है।
इससे पहले गुरुवार को हुई बच्ची की मौत मामले में शुक्रवार को आम लोगों ने सुकमा बंद का आह्वान किया, जिसका व्यापक असर देखा गया।
dharmpath.com dharmpath