नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। विख्यात पाकिस्तानी गायक आतिफ असलम के पास ‘150 गानों का संग्रह’ है। इसके बावजूद उन्होंने ‘मेरी कहानी’ (2008) के बाद कोई एलबम रिलीज नहीं की। आतिफ कहते हैं कि एलबम की बजाय अब एकल गीतों का चलन है और संगीत प्रेमी ऑनलाइन गाने डाउनलोड करने व खरीदने को तव्वजो देते हैं।
नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। विख्यात पाकिस्तानी गायक आतिफ असलम के पास ‘150 गानों का संग्रह’ है। इसके बावजूद उन्होंने ‘मेरी कहानी’ (2008) के बाद कोई एलबम रिलीज नहीं की। आतिफ कहते हैं कि एलबम की बजाय अब एकल गीतों का चलन है और संगीत प्रेमी ऑनलाइन गाने डाउनलोड करने व खरीदने को तव्वजो देते हैं।
आतिफ (32) ने वर्ष 2005 में ‘वो लम्हे’ (जहर) गाने से बॉलीवुड में गायकी में कदम रखा। उन्होंने आईएएनएस को बताया, “इन वर्षो में मैंने अपनी धुनें भी पिरोई। मेरे पास पूरा एक संग्रह है। इस वक्त मेरे पास 150 गानों का एक संग्रह है। मैंने उन्हें रिलीज नहीं किया, क्योंकि कारोबारी मॉडल पूरी तरह बदल गया है।”
लाहौर के रहने वाले आतिफ रॉय स्टैग एमटीवी बॉलीलैंड बहु-शहरी संगीत कार्यक्रमों के लिए भारत आए हुए हैं।
उन्होंने कहा, “मैं अब दोबारा स्वतंत्र संगीत बनाने की कोशिश कर रहा हूं। मैं कई गानों पर काम कर रहा हूं। मैं उन्हें इस साल के अंत में रिलीज करूंगा। वे एलबम की शक्ल नहीं लेंगे। वे सिर्फ एकल गीत रहेंगे। अब यही चलन है।”
भारतीय लेबल टिप्स म्यूजिक के पूर्व कलाकार आतिफ ने कहा, “अब बहुत ज्यादा लोग सीडी नहीं खरीदते। वे बस डाउनलोड कर रहे हैं। उन्हें अगले गाने के लिए एक माह या उससे थोड़े अधिक समय का अंतराल चाहिए, क्योंकि वे एलबम से ऊब गए हैं।”
आतिफ गानों को रिमिक्स करने के पक्ष में नहीं हैं। उन्हें मूल संगीत अच्छा लगता है।
उन्होंने कहा, “वे (श्रोता) एक जैसा संगीत नहीं सुनना चाहते और इस वक्त बहुत ज्यादा संगीत तैयार हो रहा है, इसलिए उनके पास वक्त नहीं है।”
आतिफ का नया एकल गीत ‘जिंदगी आ रहा हूं मैं’ जल्द लांच होगा। इसमें बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ हैं।
इस नए गीत के बारे में आतिफ ने कहा, “यह उपदेश देने वाला गीत नहीं है। यह आप अपनी जिंदगी का लुत्फ कैसे उठाते हैं, इस बारे में है।”
आतिफ ने 2004 में संगीत की दुनिया में कदम रखा। वह ‘जीना जीना’ व ‘पहली नजर में’ जैसे दिल छू वाले बॉलीवुड गीत गा चुके हैं।
क्या कभी बॉलीवुड में अभिनय करने की सोची?
इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, “मैं शायद एक बॉलीवुड फिल्म में काम कर सकता हूं। मैं फिलहाल कुछ फिल्मों की पटकथाएं सुन रहा हूं, लेकिन फिलहाल किसी ने मुझे आकर्षित नहीं किया। चलिए देखते हैं।”
dharmpath.com dharmpath