अब मछुआरों की मदद के लिए आया नया मोबाइल एप

कोच्चि, 19 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय समुद्री मत्स्य अनुसंधान संस्थान (सीएमएफआरआई) के तत्वावधान में मछुआरों की संचालन लागत को कम करने तथा उनकी सहायता करने के लिए एक एप को विकसित किया गया है।

इसे बनाने वालों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस एप का नाम एमकृषि एट एफिशरीज रखा गया है। यह समुद्र संबंधी मोबाइल सलाहकार सेवा प्रदान करता है। इस एप की मदद से मछली पकड़ने की गतिविधियों को कम खर्चीला और पर्यावरण के अनुकूल बनाया जा सकता है।

इस एप से संभावित मत्स्य क्षेत्र (पीएफजेड), समुद्र की सतह के तापमान, मौसम और कई मछली प्रजातियों के भोजन पादप प्लवक आदि की जानकारी प्रदान करता है।

यह एप जावा और एंड्रायड मोबाइल फोन पर काम करता है। यह उपयोग में आसान है और स्थानीय भाषाओं में परामर्श और जानकारी देने में सक्षम है।

इसे सीएमएफआरआई के मुंबई अनुसंधान केंद्र द्वारा विकसित किया गया है तथा महासागर सूचना सेवा के लिए भारतीय राष्ट्रीय केंद्र (आईएनसीओआईएस) और राष्ट्रीय कृषि नवाचार परियोजना (एनएआईपी) के तहत टाटा कंसल्टेंसी सर्विस (टीसीएस) द्वारा कार्यान्वित किया गया है।

सीएमएफआरई द्वारा महाराष्ट्र के मछुआरों की 13 संस्थाओं के साथ किए गए एक अध्ययन में पाया गया इस नए एप की मदद से मछुआरे ईंधन की खपत में 30 प्रतिशत तक की बचत कर सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493