अभी तो लर्निग सीएम था, असली 2017 के बाद : अखिलेश

सैफई, 12 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के सैफई में स्थित आयुर्विज्ञान और अनुसंधान संस्थान को मंगलवार को विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया। इस मौके पर अखिलेश यादव ने कहा कि उप्र में 2017 विधानसभा चुनाव के बाद सूबे के लोगों को असली मुख्यमंत्री देखने को मिलेगा।

इस दौरान उन्होंने पीजीआई के आयुर्विज्ञान यूनिवर्सिटी बनने पर अखिलेश यादव ने टी. प्रभाकर को कुलपति (वीसी) के रूप में शपथ दिलाई। इस मौके पर सीएम के अलावा मुलायम सिंह यादव चीफ सेक्रेटरी दीपक सिंघल भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सैफई यूनिवर्सिटी को दुनिया में पहचान बनानी है। नेताजी का सपना पूरा हो गया। मेडिकल कॉलेज को यूनिवर्सिटी बनाया।

अखिलेश यादव मंगलवार को सैफई में आयुर्विज्ञान संस्थान के स्थापना समारोह के एक वर्ष पूरा होने पर पहुंचे थे।

उन्होंने कहा, “यूपी सरकार के विकास के काम को अब हर जगह वरीयता दी जा रही है। अब हमारी सरकार के काम को अन्य प्रदेश के साथ केंद्र सरकार भी वरीयता दे रही है।”

अखिलेश ने कहा कि करीब तीन साल तक लोग कहते थे कि यूपी में पांच सीएम काम कर रहे हैं, लेकिन अब इन लोगों ने संख्या कम कर दी है। अब कहा जा रहा है कि यूपी में तीन सीएम काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, “इस सरकार में तो मैं लर्निग सीएम था, लेकिन अगली सरकार में प्रदेश के लोगों को असली सीएम देखने को मिलेगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493