अभ्युदय योग केंद्र के कार्यक्रम में राज्यपाल व महापौर करेंगे शिरकत

अभ्युदय योग केंद्र के मीडिया प्रभारी पं. हरि ओम शर्मा ‘हरि’ ने बताया कि संत साईं चांडूराम की प्रेरणा व संरक्षण में ‘अभ्युदय योग केंद्र’ की वर्षगांठ को वार्षिक उत्सव के रूप में अनूठे एवं भव्य तरीके से मनाया जाता है।

इसी कड़ी में अभ्युदय योग केंद्र की छठी वर्षगांठ के अवसर पर 19 जून को ‘सामूहिक योग प्राणायाम एवं सांस्कृतिक-अध्यात्म प्रभात’ कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे, जिसके अंतर्गत योग साधना के अलावा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों द्वारा पर्यावरण संवर्धन के महत्व पर प्रकाश डाला जाएगा।

उन्होंने बताया कि यह समारोह प्रात: 6 बजे से 9 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर योगासनों का प्रदर्शन, नृत्य नाटिका, भजन-कीर्तन के साथ ही जल-संरक्षण के प्रति जागरुकता को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493