जम्मू, 20 अगस्त (आईएएनएस)। अमरनाथ यात्रा के लिए सोमवार को 43 तीर्थयात्रियों का एक छोटा सा जत्था जम्मू से घाटी के लिए रवाना हुआ।
28 जून को शुरू हुई तीर्थयात्रा के बाद से यह अब तक का सबसे छोटा जत्था है।
इस तीर्थयात्रा में इस साल अब तक 2.82 लाख से अधिक तीर्थयात्री बर्फानी बाबा के दर्शन कर चुके हैं।
यह तीर्थयात्रा 26 अगस्त को समाप्त होगी।
dharmpath.com dharmpath