हमारे सौरमंडल से बाहर के ग्रहों पर भी प्रचुर जल : शोध

वाशिंगटन, 20 अगस्त (आईएएनएस)। पृथ्वी के अलावा सौरमंडल के बाहर दूसरे ग्रहों (एक्सोप्लेनेट) पर भी पानी के इसके प्रमुख घटक होने की संभावना है। ये ग्रह पृथ्वी के आकार से दो से चार गुना बड़े हैं। ऐसा एक नए शोध में सामने आया है। इसका संबंध हमारे आकाशगंगा में जीवन से जुड़े खोज से हो सकता है।

एक्सोप्लेनेट में पूर्व में भी पानी की मौजूदगी की बात सामने आती रही है, लेकिन इस शोध के जरिए यह निष्कर्ष निकाला गया है कि हमारे सौर मंडल से बाहर जल वाले ग्रह होना सामान्य है। इस शोध को गोल्डस्मिट सम्मेलन में बोस्टन, मेसाचुसेट्स में प्रस्तुत किया गया।

नया शोध एक्सोप्लेनेट केपलर स्पेस टेलीस्कोप व गेइया मिशन के डाटा पर आधारित है। इसमें संकेत मिलता है कि बहुत से ज्ञात ग्रहों पर 50 फीसदी तक पानी हो सकता है, जो कि पृथ्वी के जल की मात्रा से 0.02 फीसदी (वजन से) से ज्यादा हो सकता है।

हार्वर्ड विश्वविद्यालय के प्रमुख शोधकर्ता ली जेंग ने कहा, “यह हैरान करने वाली बात है कि वहां इतना सारा पानी है।”

वैज्ञानिकों ने पाया है अब तक 4,000 एक्सोप्लेनेट खोजे गए हैं।

इस शोध के लिए, वैज्ञानिकों ने गेइया उपग्रह से एक्सोप्लेनेट के मॉस मापन व हाल के त्रिज्या मापन का विश्लेषण करने के बाद एक्सोप्लानेट्स की आंतरिक संरचनाओं के लिए एक मॉडल विकसित किया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493