अमरनाथ यात्रा जारी

जम्मू, 31 जुलाई (आईएएनएस)। वार्षिक अमरनाथ यात्रा रविवार को भी जारी रही। जम्मू से तीर्थयात्रियों का अन्य जत्था शनिवार शाम को कश्मीर के लिए रवाना हुआ।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “जम्मू में भगवती नगर यात्री निवास से 311 तीर्थयात्रियों का जत्था शनिवार शाम को घाटी के लिए रवाना हुआ।”

श्री अमरनाथजी श्रायन बोर्ड (एसएएसबी) प्रशासन का कहना है कि इस साल अब तक 2,12,822 तीर्थयात्रियों ने अमरनाथ यात्रा की।

गौरतलब है कि यह यात्रा दो जुलाई को शुरू हुई थी और 17 अगस्त को समाप्त होगी।

सुरक्षाबलों द्वारा नौ जुलाई को हिजबुल कमांडर बुरहान वानी को मार गिराए जाने के बाद उपजी हिंसा के मद्देनजर जम्मू में तीर्थयात्रियों की संख्या घटी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493