अमरनाथ यात्रा : 1,208 तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना

जम्मू, 23 जुलाई (आईएएनएस)। अमरनाथ यात्रा के लिए सोमवार को 1,208 तीर्थयात्रियों का एक ओर जत्था घाटी के लिए रवाना हुआ।

अधिकारी ने बताया कि 45 वाहनों में सवार तीर्थयात्री भगवती नगर यात्री निवास से रवाना हुए, जिनमें से 435 बालटाल जबकि 773 पहलगाम आधार शिविर की ओर रवाना हुए।

28 जून को शुरू हुई इस तीर्थयात्रा के बाद से यह अब तक का सबसे छोटा जत्था है।

60 दिवसीय यह तीर्थयात्रा 26 अगस्त को समाप्त होगी।

मौसम विभाग ने बालटाल और पहलगाम मार्गो पर सोमवार को बारिश होने का अनुमान जताया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493