उप्र में आंशिक बदली छाई, बारिश के आसार

लखनऊ, 23 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में सोमवार सुबह आंशिक बदली छाने और तेज हवायें चलने से गर्मी व उमस से राहत मिली है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में आंशिक बदली का असर रहेगा। बीच-बीच में धूप भी निकेलेगी लेकिन गर्मी व उमस से राहत रहेगी। दिन का अधिकतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

गुप्ता ने बताया कि आर्द्रता का स्तर भी 70 फीसदी के आससपास दर्ज किया जाएगा जिससे उमस कम रहेगी।

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेलिसस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लखनऊ के अतिरिक्त सोमवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री, कानपुर का 21.3 डिग्री, इलाहाबाद का 25 डिग्री, गोरखपुर का 22 डिग्री और झांसी का 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493