न्यूयॉर्क की गलियों में टहले बिग बी और रणबीर

मुंबई, 23 जुलाई (आईएएनएस)। मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने रणबीर कपूर के साथ न्यूयार्क की गलियों में चहल कदमी की।

अमिताभ और रणबीर ‘ब्रह्मास्त्र’ में साथ काम कर रहे हैं।

फिलहाल न्यूयॉर्क में अयान मुखर्जी की फिल्म की शूटिंग कर रहे अमिताभ ने रविवार को ट्विटर पर अपनी और रणबीर की एक तस्वीर पोस्ट की।

उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा, “न्यूयार्क की गलियों में रणबीर कपूर के साथ टहलते हुए।”

‘ब्रह्मास्त्र’ एक काल्पनिक और रोमांचक कहानी है। इसका पहला भाग अगले साल स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493