अमिताभ के साथ प्रतिस्पर्धा सम्मान की बात : रणवीर

मुंबई, 16 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता रणवीर सिंह ने यहां 61वें ब्रिटानिया फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार हासिल किया है। इस श्रेणी के पुरस्कार के लिए उनके साथ अमिताभ बच्चन को भी नामांकित किया गया था। उन्होंने कहा कि मेगास्टार अमिताभ बच्चन के साथ नामांकित होना सम्मान की बात है।

रणवीर को संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में उनकी भूमिका के लिए फिल्मफेयर ट्राफी (काले रंग की प्रतिमा) प्रदान की गई। फिल्म में उन्होंने मराठी योद्धा पेशवा बाजीराव का किरदार निभाया था।

रणवीर ने यह पुरस्कार अपने परिवार को समर्पित करते हुए कहा, “अमिताभ बच्चन के साथ नामित किया जाना सम्मान की बात है।”

पुरस्कार समारोह से बिग बी भी खाली हाथ नहीं लौटे।

अमिताभ ने अपनी फिल्म ‘पीकू’ में अपने काम के लिए क्रिटिक कैटेगरी में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (पुरुष) का पुरस्कार जीता, जबकि इस फिल्म में उनकी सह-कलाकार दीपिका पादुकोण ने समारोह के लीडिंग रोल अवार्ड श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता।

पुरस्कार समारोह यहां शुक्रवार को आयोजित हुआ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493