अमिताभ को ‘जलसा’ से लौटे प्रशंसकों के लिए लगा बुरा

कोलकाता, 25 जनवरी (आईएएनएस)। महानायक अमिताभ बच्चन रविवार को उनके आवास ‘जलसा’ के बाहर उनसे मिलने पहुंचे प्रशंसकों को स्टाफ द्वारा उनकी अनुपस्थिति के बारे में न बताए जाने से खफा हैं। बिग बी इस वक्त मुंबई से बाहर हैं। वह कोलकाता में आगामी फिल्म ‘टीई3एन’ की शूटिंग कर रहे हैं।

अमिताभ(73) के प्रशंसक हर रविवार को जलसा के बाहर उनसे मिलने को एकत्रित होते हैं। इस रविवार भी बड़ी संख्या में प्रशंसक वहां जुटे, लेकिन उन्हें उनकी अनुपस्थिति से नाउम्मीदी हाथ लगी।

अमिताभ की नजर में प्रशंसकों के प्रति उनके स्टाफ का यह रवैया बहुत ‘अनैतिक व बुरा’ है।

उन्होंने अपने आधिकारिक ब्लॉग पर अफसोस जताते हुए लिखा, “रविवार को मुंबई में जलसा पर! मैं वहां नहीं हूं और वे (प्रशंसक) वहां हैं। मैं बहुत लज्जित हूं। यह नहीं होना चाहिए। गेट पर मौजूद स्टाफ को उन्हें बताना चाहिए कि मैं शहर से बाहर हूं..यह नैतिक व अच्छा नहीं है। स्टाफ! प्रभावहीन है।”

रिभू दासगुप्ता निर्देशित व सुजॉय घोष निर्मित ‘टीई3एन’ में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और विद्या बालन भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493