अमित शाह को एम्स से छुट्टी मिली, शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया (लीड-1)

नई दिल्ली, 20 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह को यहां अखिल भारतीय आयुविज्ञान संस्थान (एम्स) से छुट्टी मिल गई है, जहां उनका स्वाइन फ्लू का इलाज चल रहा था।

नई दिल्ली, 20 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह को यहां अखिल भारतीय आयुविज्ञान संस्थान (एम्स) से छुट्टी मिल गई है, जहां उनका स्वाइन फ्लू का इलाज चल रहा था।

भाजपा अध्यक्ष ने ट्वीट कर अपने स्वस्थ होने की जानकारी दी।

उन्होंने कहा, “ईश्वर की कृपा से अब मैं पूर्ण रूप से स्वस्थ हूं और आज अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अपने आवास पर आ गया हूं। मेरे स्वास्थ्य लाभ के लिए आप सभी के द्वारा प्रेषित शुभकामनाओं के लिए ह्रदय से आभारी हूं।”

इससे पहले भाजपा के मीडिया सेल के संयोजक अनिल बलूनी ने एक ट्वीट कर कहा था, “यह खुशी और हर्ष की बात है कि हमारे अध्यक्ष अमित शाह को एम्स से छुट्टी मिल गई है और वह अपने घर पहुंच गए हैं। सभी शुभचिंतकों और पार्टी कार्यकर्ताओं का उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।”

शाह को बुधवार को एम्स में दाखिल कराया गया था। एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493