अमित शाह प्रकाश पर्व में शामिल होने आज जबलपुर आएंगे

जबलपुर, 8 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज (रविवार) जबलपुर का दौरा करेंगे। वे यहां गुरु गोविंद सिंह के 350वें प्रकाशोत्सव के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

भाजपा के प्रदेश कार्यालय से दी गई जानकारी के अनुसार, शाह दोपहर 12 बजे विमान से दिल्ली से जबलपुर पहुंचेंगे। वे यहां के शिवाजी मैदान में आयोजित गुरु गोविंद सिंह के 350वें प्रकाशोत्सव के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा वह भाजपा कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे।

शाह शाम चार बजे विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

शाह के साथ मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमारसिंह चौहान भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493