दिल्ली में सुबह ठिठुरन, दृश्यता में सुधार

नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह ठिठुरन रही और तापमान में दो डिग्री की गिरावट आई। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार कोहरे का असर कम होने के कारण दृश्यता में सुधार हुआ है। रविवार सुबह हल्की धुंध छाई रही और दृश्यता में सुधार हुआ।

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में कहा है कि सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहेगा और राजधानी के अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट आएगी।

मौसम विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, “आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच का अंतर घटेगा, जिसके कारण सर्दी बढ़ेगी।”

मौसम विभाग ने बारिश की संभावना व्यक्त नहीं की है। सुबह 8.30 बजे दृश्यता 600 मीटर और आद्र्रता का स्तर 98 प्रतिशत दर्ज किया गया।

अधिकारी के मुताबिक, “शनिवार सुबह बारिश के कारण धुंध कम हुई है और दृश्यता में सुधार हुआ है।”

राजधानी में शनिवार का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 24.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493