अमृतसर में हिंदू नेता की गोली मारकर हत्या

अमृतसर, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। लुधियाना में आरएसएस के एक नेता की हत्या के दो सप्ताह बाद अमृतसर में अज्ञात हमलावरों ने सोमवार को एक हिंदू संगठन के नेता की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस ने कहा, अमृतसर में हिंदू संघर्ष सेना के जिलाध्यक्ष विपिन शर्मा को यहां बटाला रोड के निकट भरत नगर इलाके में गोली मार दी गई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

कहा जा रहा है कि हमले में कम से कम चार हमलावर शामिल थे। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

हमले के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।

इससे पहले 17 अक्टूबर को लुधियाना में आरएसएस के नेता रविंदर गोंसाई की हत्या कर दी गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493