अमृतसर, 21 जुलाई (आईएएनएस)। अमृतसर के गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर गुरुवार सुबह दुबई-अमृतसर स्पाइसजेट विमान में एक संदिग्ध बैग मिलने के बाद यहां हड़कंप मच गया। बैग की बरामदगी के बाद विमान को खाली करा लिया गया।
हवाईअड्डे के सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियों का एक बम निरोधक दस्ता तलाशी अभियान के लिए विमान में दाखिल हुआ।
सूत्रों ने कहा कि विमान को रनवे से हटाकर अलग स्थान पर खड़ा कर दिया गया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि बैग की जानकारी एक गुमनाम फोन से मिली।
घटना के बाद से हवाईअड्डे पर उड़ानों का परिचालन स्थगित कर दिया गया है।
सूत्रों ने बताया कि किसी यात्री ने इस बैग का दावा नहीं किया है।
dharmpath.com dharmpath