अमृतसर से उड़ान परिचालन रोका गया

अमृतसर, 27 फरवरी (आईएएनएस)। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर अमृतसर के गुरु रामदास जी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से बुधवार को वाणिज्यिक उड़ानों का परिचालन रोक दिया गया।

अमृतसर हवाईअड्डा टर्मिनल पर विभिन्न गंतव्यों के लिए उड़ान पकड़ने के लिए मौजूद यात्रियों को इमारत खाली करने को कहा गया।

सेना, भारतीय वायुसेना व केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के कर्मियों ने हवाईअड्डा परिसर को अपने नियंत्रण में ले लिया है।

दुबई जाने के लिए उड़ान पकड़ने आई एक महिला ने कहा, “हम एक अंतर्राष्ट्रीय उड़ान के लिए हवाईअड्डे के अंदर थे। हमें वापस जाने के लिए कहा गया। हमें अपनी उड़ान के बारे में कोई जानकारी नहीं है। हमें कोई कुछ नहीं बता रहा।”

हल्वारा के निकट लुधियाना व जालंधर के निकट आदमपुर हवाईअड्डे को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है। ये दोनों हवाईअड्डे भारतीय वायुसेना के पास हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493