नई दिल्ली, 27 फरवरी (आईएएनएस)। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने गुरुवार को अहमदाबाद में होने वाली कांग्रेस कार्यकारिणी (सीडब्ल्यूसी) की बैठक स्थगित कर दी है।
पार्टी की नीति नियामक सर्वोच्च इकाई, सीडब्ल्यूसी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की अध्यक्ष सोनिया गांधी हिस्सा लेने वाली थीं।
ये सभी नेता गुजरात के अदलाज में एक जनसभा को भी संबोधित करने वाले थे। पार्टी के एक नेता ने कहा कि बैठक की अगली तिथि का निर्णय जल्द लिया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath