अमेठी में बस दुर्घटना में 9 मरे, राहुल ने शोक जताया

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को अमेठी में बस दुर्घटना में मारे गए नौ लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है।

अमेठी से सांसद राहुल गांधी ने एक बयान में कहा कि राज्य परिवहन की चलती बस में आग लगने के कारण हुई नौ लोगों की मौत पर उन्हें गहरा दुख पहुंचा है।

राहुल ने कहा, “शोक के इस समय में मैं शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। कांग्रेस कार्यकर्ता राहत कार्यो में पूरा सहयोग कर रहे हैं। मुझे आशा है कि प्रशासन भी पीड़ितों को हरसंभव मदद प्रदान करेगा।”

सारनसीपुर गांव में हुई इस दुर्घटना में नौ लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। अपनी जान बचाने के चक्कर में कुछ लोग बस की खिड़कियों से बाहर कूद गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493