नई दिल्ली, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिका ने जम्मू एवं कश्मीर के उड़ी में सेना के शिविर पर रविवार सुबह हुए आतंकवादी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की, जिसमें 17 जवान शहीद हो गए।
भारत में अमेरिका के राजदूत रिचर्ड वर्मा ने एक ट्वीट में कहा, “हम उड़ी में हुए हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। हमारी संवेदनाएं हमले में शहीद होने वाले जवानों के परिवारों के साथ हैं।”
उड़ी में रविवार सुबह हुआ हमला पिछले एक दशक में राज्य में सैन्य प्रतिष्ठानों पर सबसे बड़ा हमला बताया जा रहा है।
dharmpath.com dharmpath