अमेरिका ने उत्तर कोरिया पर सैन्य दबाव बढ़ाया

अमेरिकी रक्षा अधिकारी संयुक्त कमान के अध्यक्ष जोसेफ डनफोर्ड अपने जापानी और दक्षिण कोरियाई समकक्षों के साथ इस हफ्ते हवाई में मुलाकात करने वाले हैं।

दक्षिण कोरियाई सेना के संयुक्त कमान के अध्यक्ष आर्मी जनरल ली सून-जिन और जापान के सेल्फ डिफेंस फोर्स के प्रमुख कटासूटोशी कावानो इस बैठक में हिस्सा लेंगे। इसके आयोजन की घोषणा उत्तर कोरिया द्वारा छह जनवरी को चौथे परमाणु परीक्षण के बाद की गई थी।

पेंटागन ने सोमवार को एक अन्य बयान में बताया कि अमेरिका और दक्षिण कोरिया लाकहीड मार्टिन हाई एल्टीट्यूड एरिया डिफेंस (थाड) मिसाइल सुरक्षा प्रणाली को कोरियाई प्रायद्वीप क्षेत्र में तैनात करने को लेकर बातचीत कर रहे हैं। यह बातचीत रविवार को उत्तर कोरिया द्वारा किए गए लांच के बाद हो रही है, जिसमें उत्तर कोरिया ने अंतरिक्ष में उपग्रह भेजने का दावा किया था।

चीन ने अमेरिका द्वारा इस क्षेत्र में थाड प्रणाली को तैनात करने की योजना को लेकर गहरी चिंता जाहिर की है। चीन ने कहा है कि इससे उत्तरपूर्व एशिया क्षेत्र की पहले से ही नाजुक स्थिति और भी खराब हो जाएगी।

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ चुंगइंग ने रविवार को कहा, “चीन की मिसाइल रोधी प्रणाली को लेकर सुसंगत और स्पष्ट रुख है। अपनी सुरक्षा को लेकर किसी देश को दूसरे की सुरक्षा भंग नहीं करनी चाहिए।”

उत्तर कोरिया ने रविवार को कहा कि उसने ख्वाग्मयोंगसोंग-4 नामक भू-अवलोकन उपग्रह स्थानीय समयानुसार नौ बजकर 10 मिनट से भी कम सयम में धरती की कक्षा में भेजा।

इसके एक महीने पहले उत्तर कोरिया ने अपने पहले हाइड्रोजन बम का सफल परीक्षण करने का दावा किया। इसके बाद दुनिया भर में चिंता की लहर दौड़ गई थी और संयुक्त राष्ट्र उस पर नए प्रतिबंध लगाने की तैयारियों में जुट गया।

उत्तर कोरिया को किसी भी प्रकार के रॉकेट लांच जिसमें बैलिस्टिक मिसाइल तकनीक का प्रयोग किया गया हो, करने का संयुक्त राष्ट्र की तरफ से कई प्रस्तावों में प्रतिबंध लगाया गया है।

उत्तर कोरिया द्वारा छह जनवरी को किए गए परीक्षण के बाद सुरक्षा परिषद उस पर नए प्रतिबंध लगाने के बारे में विचार कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493