दमिश्क पुलिस क्लब हमले की जिम्मेदारी आईएस ने ली

समूह ने कहा कि फिदायीन हमलावार अबु अब्दुल-रहमान अल-शामी ने विस्फोटक लदे अपने वाहन को मसकेन बारजेह जिला स्थित पुलिस अधिकारियों के क्लब में घुसा दिया, जिसमें लगभग 20 लोग मारे गए व 40 अन्य घायल हो गए।

आईएस ने बयान में कहा, “हमने उनकी सुरक्षा को एक बुरे सपने में तब्दील कर दिया है। न तो वे सुरक्षा महसूस कर सकते हैं और न ही उनके सैनिक।”

समूह ने कहा, “अगले हमले का इंतजार कीजिए। वह और भयानक होगा।”

इसी बीच, सीरिया में काम कर रही ब्रिटेन की मानवाधिकार संस्था सीरिया ऑब्जर्वेटरी ऑफ ह्यूमन राइट्स ने मृतकों की संख्या नौ, जबकि घायलों की संख्या 20 बताई है। उसने कहा कि फिदायीन हमलावर ने पुलिस की वर्दी पहन रखी थी और उसने क्लब के प्रवेश द्वार पर वाहन के साथ खुद को उड़ा लिया।

संस्था ने कहा कि यह विस्फोट आईएस द्वारा दमिश्क के खिलाफ श्रृंखलागत विस्फोटों की धमकी का ही एक हिस्सा है।

इसी बीच, सीरिया की सरकारी मीडिया ने कहा कि पुलिस क्लब के निकट हमला हुआ, जिसमें चार लोग मारे गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493