अमेरिका : भारतवंशी आइसक्रीम विक्रेता की गोली मारकर हत्या

वॉशिंगटन, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। कैलिफोर्निया के ऑकलैंड शहर में अज्ञात बंदूकधारियों ने भारतीय मूल के एक आइसक्रीम विक्रेता की उसके वैन के भीतर गोली मारकर हत्या कर दी।

सैन जोस मर्करी न्यूज की रविवार की खबर के मुताबिक, 45 वर्षीय जसवीर सिंह को शनिवार शाम 4.30 बजे पूर्वी ऑकलैंड की पीच स्ट्रीट के निवासियों ने गंभीर रूप से जख्मी हालत में देखा।

पुलिस ने हत्यारे को पकड़ने के लिए जानकारी देने पर 10,000 डॉलर की इनाम राशि की घोषणा की है।

गोलीबारी की घटना के बाद सिंह की वैन तक पहुंचने वाली स्थानीय नागरिक पॉला ने कहा, “मुझे समझ नहीं आ रहा कि कोई हमारे आईसक्रीम वाले की हत्या क्यों कर सकता है। पांच गोलियां चलने की आवाज सुनकर मैं अपने अगले दरवाजे पर आई।”

आश्वस्त होने पर कि बंदूकधारी भाग चुका है, पॉला वैन की ओर आईं और सिंह को वैन के दरवाजे के पास झुका देखा।

पॉला ने कहा, “मैं दरवाजे को खोल नहीं पाई, लेकिन जल्द ही पुलिस पहुंच गई।”

पुलिस को जानकारी दी गई कि सिंह 17 वर्ष पहले अमेरिका आया था, अविवाहित था और उसकी 13 वर्ष की एक बेटी थी।

मैरिसविले का निवासी सिंह ईस्ट बे इलाके में भी रह चुका था।

पॉला के मुताबिक, गोलीबारी के समय जिस सड़क की पटरी पर खड़ी गाड़ी के साथ सिंह की वैन टकराई, उस पर रविवार को यादगार के रूप में एक मोमबत्ती थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493