अमेरिका में गोलीबारी, 6 की मौत

केलमजू प्रदेश के अधीनस्थ शेरिफ पॉल मैटयास ने स्थानीय मीडिया को बताया कि प्रदेश व केलमजू शहर में कई जगह गोलीबारी की घटनाएं हुईं और वे सभी आपस में जुड़ी जान पड़ती हैं।

तीन जगहों पर नौ लोगों को गोली मारी गई, जिनमें से छह की मौत हो गई और दो की हालत नाजुक है। एक की हालत बहुत गंभीर है।

मैटयास ने कहा, “यह घटना ऐसी जान पड़ रही है कि मानो कोई घूमता फिर रहा है, लोगों को ढूंढ रहा है और उसके बाद उन्हें गोली मार रहा है।”

संदिग्ध हमलावर 50-55 साल का श्वेत आदमी है। पुलिस ने हमलावर और गहरे नीले या सिल्वर रंग की एक शेवरले एचएचआर कार की भी तलाश शुरू कर दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493