वाशिंगटन, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिका में आए शक्तिशाली हार्वे तूफान से टेक्सास में भारी तबाही मची है। टेक्सास में तूफान और बाढ़ की वजह से अब तक 46 लोगों की मौत हो चुकी है।
इस बीच बाढ़ से बुरी तरह आक्रांत ह्यूस्टन में जलस्तर घटने के बाद जीवन पटरी पर लौट रहा है।
टेक्सास के गवर्नर ग्रेग अबॉट ने कहा कि इस तबाही से उबरने के लिए राहत अभियान की जरूरत है और यह लंबी अवधि की परियोजना होगी।
व्हाइट हाउस के अनुमान के मुताबिक, ह्यूस्टन में एक लाख घर क्षतिग्रस्त हुए हैं, वहीं राज्य के आंकड़ों के अनुसार यह संख्या 1.85 लाख है। करीब 35 हजार घरों में बिजली नहीं है।
अमेरिका के इतिहास में यह सबसे भयानक प्राकृतिक आपदा है और इससे संबंधित राहत एवं पुनर्वास पर 190 अरब डालर खर्च होने का अनुमान है।
dharmpath.com dharmpath