बीमार मां को देखने स्वदेश लौटेंगे धवन

मुम्बई, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन अपनी बीमार मां को देखने के लिए रविवार को स्वदेश लौटेंगे।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के मुताबिक धवन की मां बीमार हैं लेकिन उनकी हालत स्थिर बनी हुई है और वह तेजी से सुधार कर रही हैं।

धवन अभी भारतीय टीम के साथ श्रीलंका में वनडे सीरीज खेल रहे हैं। भारतीय टीम पांच मैचों की सीरीज में 4-0 से आगे है। वह रविवार को ही पांचवां और अंतिम वनडे मैच खेलेगी। इसके बाद उसे एक टी-20 मैच भी खेलना है।

धवन अंतिम वनडे और एकमात्र टी-20 मैच में नहीं खेल सकेंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अखिल भारतीय चयन समिति ने धवन के स्थानापन्न की घोषणा नहीं की है। टी-20 मैच 6 सितम्बर को खेला जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493