अमेरिकी ओपन : चौथे दौर में क्वितोवा से भिडेंगी मुगुरुजा

न्यूयार्क, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। स्पेन की गार्बिने मुगुरुजा ने साल के चौथे एवं आखिरी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट अमेरिकी ओपन के महिला एकल वर्ग के चौथे दौर में प्रवेश कर लिया है।

इस साल विबंलडन का खिताब जीतने वाली स्पेनिश खिलाड़ी ने तीसरे दौर में स्लोवाकिया की माग्डालेना रायबारिकोवा को मात देकर चौथे दौर में जगह बनाई।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, मुगुरुजा ने अपनी विपक्षी खिलाड़ी को आसान मुकाबले में सीधे सेटों में 6-1, 6-1 से मात दी।

चौथे दौर में उनका सामना चेक गणराज्य की पेट्रा क्वितोवा से होगा। 13वीं वरीय क्वितोवा ने शुक्रवार को फ्रांस की कैरोलिन गार्सिया को मात दी। क्वितोवा ने गार्सिया को 6-0, 6-4 से हराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493