अमेरिकी ओलम्पिक चैम्पियन रोलिंस पर एक साल का प्रतिबंध

वाशिंगटन, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका की ओलम्पिक चैम्पियन बाधा दौड़ धाविका ब्रियाना रोलिंस पर अपने बारे में सही जानकारी नहीं देने को लेकर एक साल का प्रतिबंध लगाया गया है।

डोपिंग रोधी एजेंसी ने रोलिंस पर यह प्रतिबंध लगाया है और उन्होंने इसे स्वीकार कर भी कर लिया है। रोलिंस ने डोपिंग रोधी अधिकारियों को अपनी स्थिति के बारे में सही जानकारी नहीं दी थी।

रोलिंस तीन बार टेस्ट के लिए नहीं जा सकीं। वह बीते साल 27 अप्रैल, 13 सितम्बर और 27 सितम्बर को टेस्ट के लिए पेश नहीं हो सकीं। यह डोपिंग रोधी नियमों का उल्लंघन है।

रोलिंस पर लगा प्रतिबंध 27 सितम्बर से मान्य होगा और इसी कारण रियो में जीती गई 100 मीटर बाधा दौड़ के उनके पदक या प्रदर्शन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

इस प्रतिबंध के कारण रोलिंस को हालांकि अगले साल अगस्त में लंदन में होने वाली विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप से दूर रहना होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493