चीन ने जिम्बाब्वे के बाढ़ पीड़ितों को खाद्य सामग्री मुहैया कराई

देश के दक्षिणी हिस्से में फरवरी में आई बाढ़ ने कई स्थानीय परिवारों को प्रभावित किया।

चीन ने जो अनुदान जिम्बाब्वे को मुहैया कराए हैं, उनमें चीनी रेड क्रॉस सोसाइटी का योगदान 50,000 डॉलर का है, जबकि चीनी दूतावास तथा जिम्बाब्वे में रहने वाले चीनी समुदाय के लोगों ने 10,000 डॉलर का योगदान दिया है।

चीन की ओर से जिम्बाब्वे के बाढ़ पीड़ितों के लिए मक्का, खाना पकाने का तेल, शक्कर, बिस्कुट, नमक, अन्य भोजन सामग्रियां प्रदान की गईं।

एक माह पहले चीन की सरकार ने जिम्बाब्वे के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए देश को 10 लाख डॉलर की नकद सहायता राशि दी थी।

इस दौरान जिम्बाब्वे में चीन के राजदूत हुआंग पिंग ने कहा कि चीन द्वारा बाढ़ पीड़ितों की मदद दोनों देशों के बीच की ‘चिरकालिक मित्रता’ का प्रमाण है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493