अमेरिकी गायक व भारतीय एनजीओ ने मिलकर बनाया वीडियो

नई दिल्ली, 8 नवंबर (आईएएनएस)। लोकप्रिय कलाकार हारुन रॉबर्ट ने भारतीय गैर सरकारी संगठन ‘अकांक्षा फाउंडेशन’ के बच्चों और अमेरिकी गायिका राशेल प्लेटेन के साथ मिलकर एक वीडियो बनाया है।

इस वीडियो का नाम ‘द वॉल ऑफ ड्रीम्स’ है और इसमें गायिका के ‘फाइट सॉन्ग’ गीत को फिल्माया गया है।

सोनी म्यूजिक और गैर सरकारी संगठन मिलकर इस वीडियो के जरिए गरीब तबके के बच्चों को शिक्षित करने के महत्व के प्रति जागरुकता फैलाना चाहते हैं।

प्लैटेन ने अपने बयान में कहा, “अकांक्षा फाउंडेशन के काम से प्रेरित होकर बच्चों को कौशल और शिक्षा के लिए सक्षम बनाने के लिए वह आगे आए। फाइट सॉन्ग इस संदेश का एक हिस्सा है।”

इस वीडियो में गीत और इसके बोल के जरिए आठ बच्चों के सपनों को दर्शाया गया है।

इस वीडियो का प्रसारण कॉमेडी सेंट्रल चैनल नवंबर के महीने में करेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493