चेन्नई, 8 नवंबर (आईएएनएस)। द्रमुक नेता एम. करुणानिधि और उनके बेटे एम.के. स्टालिन ने रविवार को बिहार में महागठबंधन की जीत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी।
चेन्नई, 8 नवंबर (आईएएनएस)। द्रमुक नेता एम. करुणानिधि और उनके बेटे एम.के. स्टालिन ने रविवार को बिहार में महागठबंधन की जीत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी।
करुणानिधि ने ट्वीट में कहा, “बधाई नीतीश कुमारजी आपकी शानदार जीत के लिए, इसी की आशा थी। बिहार के लोगों ने सुशासन के लिए मत दिया है।”
स्टालिन ने अपने ट्वीट में कहा, “चुनाव में जीत के लिए नीतीश कुमारजी को बधाई। कामना है कि अगले पांच साल बिहार के लिए समृद्धि और समेकित विकास लेकर आएंगे।”
नीतीश कुमार ने दोनों नेताओं को धन्यवाद दिया है।
dharmpath.com dharmpath