उप्र : मुलायम, अखिलेश ने नीतीश व लालू को दी बधाई

लखनऊ, 8 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार के विधानसभा चुनाव में एक भी सीट पाने की हैसियत न रखने वाली समाजवादी पार्टी (सपा) महागठबंधन में शामिल हुई, फिर ‘प्रधानमंत्री’ को खुश करने के लिए उससे अलग हुई, अब महागठबंधन की ऐतिहासिक जीत पर पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव और उनका पूरा कुनबे ने नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव को बधाई दी है।

बिहार में इस समय मतगणना चल रही है। अब तक मिले रुझानों के आधार पर नीतीश व लालू प्रसाद के नेतृत्व में महागठबंधन को भारी जीत मिलती नजर आ रही है। महागठबंधन के पक्ष में आ रहे परिणाम को देखते हुए सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के साथ-साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लालू यादव को बधाई दी है।

सपा के वरिष्ठ नेता और उप्र सरकार में कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने भी लालू और नीतीश को बधाई दी है।

सपा नेताओं का कहना है कि बिहार में महागठबंधन की जीत सांप्रदायिकता के खिलाफ धर्मनिरपेक्षता व विकास कार्यो की जीत है।

गौरतलब है कि कुछ माह पहले मुलायम के नेतृत्व में लालू, नीतीश समेत कई नेताओं ने महागठबंधन का गठन किया था। लेकिन बिहार विधानसभा चुनाव के पहले मुलायम ने अपने को गठबंधन से अलग कर लिया था। उन्होंने कुछ छोटे दलों को मिलाकर तीसरा मोर्चा बनाया और वहां चुनाव भी लड़ा।

मुलायम के अलावा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव समेत सपा के कई बड़े नेता बिहार में प्रचार भी करने गए थे। लेकिन, आज जब परिणाम घोषित हो रहे हैं तो सपा और तीसरे मोर्चे का कहीं अता-पता नहीं चल रहा है। बिहार चुनाव में सपा की इस स्थिति पर सोशल मीडिया में भी कई तरह के ‘कॉमेंट’ आ रहे हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493