काबुल, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के पूर्वी नांगरहार प्रांत में अमेरिकी ड्रोन्स के हमले में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के कम से कम 40 आतंकवादी मारे गए।
टोलो न्यूज की मंगलवार की रिपोर्ट के मुताबिक, हमला प्रांत के अचिन जिले में देर सोमवार को हुआ। अमेरिकी ड्रोन ने जिले के दो विभिन्न हिस्सों में आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाया था। हमले में आईएस का एक शीर्ष आतंकवादी गजनवी ओरुकजाई भी मारा गया था।
हालांकि, अधिकारियों ने अभी तक अभियान पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
dharmpath.com dharmpath