अंकारा, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। तुर्की में सरकार ने मुस्लिम धर्मगुरु फतेउल्लाह गुलेन से संबंध रखने के संदेह में मंगलवार को 125 पुलिस अधिकारियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया। तुर्की सरकार ने जुलाई महीने में तख्तापलट करने के प्रयास का आरोप गुलेन पर लगाया है।
समाचार एजेंसी एफे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों में 30 उप संभागीय प्रमुख भी शामिल हैं, जिन पर ‘बाईलॉक’ के इस्तेमाल का आरोप है। यह एक इनक्रिप्टेड मैसेजिंग एप है, जिसे गुलेन आंदोलन ने आपस में बातचीत करने के लिए बनाया है।
इसी आधार पर सात अक्टूबर को भी 166 पुलिस आधिकारियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।
चार अक्टूबर को 12,801 अधिकारियों को फेतुल्लाह गुलेन संगठन की कथित सदस्यता के कारण निलंबित किया गया था। तुर्की ने गुलेन के संगठन को आतंकी घोषित किया हुआ है।
नाकाम तख्तापलट के बाद हजारों सैनिकों, पुलिस अधिकारियों, न्यायाधीशों, शिक्षकों व विश्वविद्यालय के प्रोफेसरों को गुलेन से संबंध रखने के लिए या तो निलंबित किया गया है या उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
dharmpath.com dharmpath