अमेरिकी शेयर बाजारों का मिला-जुला रुख

न्यूयार्क, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर को जस का तस रखने का फैसला करने और प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनी एप्पल की कमजोर आय के बीच शेयर बाजारों में बुधवार को मिला-जुला रुख देखा गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक डाऊ जोंस इंडस्ट्रिलय एवरेज सूचकांक बुधवार को 51.23 अंकों या 0.28 फीसदी तेजी के साथ 18,041.55 पर बंद हुआ। एसएंडपी500 सूचकांक 3.45 अंकों या 0.16 फीसदी तेजी के साथ 2,095.15 पर बंद हुआ।

नैसडाक कंपोजिट इंडेक्स हालांकि 25.14 अंकों या 0.51 फीसदी गिरावट के साथ 4,863.14 पर बंद हुआ।

फेड ने दो दिवसीय मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक के बाद बुधवार को अपनी प्रमुख ब्याज दर 0.25-0.5 फीसदी दायरे में बरकरार रखने की घोषणा की। साथ ही फेड ने इसका भी कोई संकेत नहीं दिया कि अगली बार दर कब बढ़ाई जा सकती है।

मंगलवार को बाजार बंद होने के बाद जारी परिणाम में एप्पल ने कहा कि 26 मार्च, 2016 को समाप्त हुई दूसरी तिमाही में 2003 के बाद पहली बार उसकी आय और शुद्ध लाभ दोनों में गिरावट दर्ज की गई। साथ ही पहली बार आईफोन की बिक्री में भी गिरावट दर्ज की गई।

कंपनी के शेयर बुधवार को 6.26 फीसदी गिरावट के साथ 97.82 डॉलर पर बंद हुए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493