रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने फिट रहने का राज बताया

लंदन, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने बताया है कि वह किस तरह खुद को फिट रखते हैं।

51 वर्षीय अभिनेता यहां मंगलवार को ‘कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर’ के यूरोपीय प्रीमियर पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वेबसाइट ‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ को बताया, “मैं बस किसी तरह स्वयं को फिट रख पाता हूं।”

उन्होंने कहा, “सेट पर मेरे साथ बहुत से इलेक्ट्रॉनिक मेडिसिन उपकरण होते हैं, इसलिए जब क्रिस (कैप्टन अमेरिका की भूमिका निभा रहे) मारधाड़ दृश्य के बाद थक जाते थे, तो मैं उन्हें अपनी वैनिटी में बुलाता था और उनसे उनकी थकान दूर कर देता था।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493