अयोग्य खिलाड़ी को खिलाने के कारण रियल किंग्स कप से बाहर

मेड्रिड, 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। स्पेनिश एफए (आरएफईएफ) ने बुधवार रात को स्पेनिश किंग्स कप के तीसरे दौर के पहले चरण मुकाबले में काडिज के खिलाफ मिली 3-1 की जीत के दौरान अयोग्य खिलाड़ी को मैदान में उतारने को लेकर रियल मेड्रिड को तत्काल प्रभाव से किंग्स कप से बाहर कर दिया।

स्पेनिश एफए द्वारा जज ने काडिज की शिकायत पर जांच के दौरान पाया कि डेनिस चेरिशेव को गलत तरीके से इस मैच में खिलाया गया था। चेरिशेव बीते सत्र में विलारियल के साथ हुए मैच के दौरान तीन पीला कार्ड दिखाए जाने के कारण निलम्बित चल रहे थे। उनको इस मैच में नहीं खेलना चाहिए था।

चेरिशेव ने काडिज के खिलाफ 45 मिनट मैदान में बिताए और एक गोल भी किया। बाद में कोच राफेल बेनित्ज ने उन्हें मैदान से बाहर कर लिया। बेनित्ज ने इस बात का ज्ञान होने के बाद चेरिशेव को मैदान से बाहर किया कि वह इस मैच के लिए अयोग्य थे।

रियल के अध्यक्ष फ्लोरेंटीनो पेरेज ने यह आरोप लगाया है कि उनके क्लब को गलत तरीके से किंग्स कप से बाहर किया गया है क्योंकि चेरिशेव के निलम्बित होने की कभी भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493