अयोध्या में छोटी दिवाली मनाएंगे योगी

रावण के वध के बाद भगवान राम, देवी सीता और लक्ष्मण सहित जब अयोध्या लौटे थे तो सरयू नदी के तट से होकर गए थे। इस उपलक्ष्य में अयोध्यावासियों ने सरयू के तट पर दीप जलाए थे। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी उसी रीति को दोहराएंगे। इसलिए 18 अक्टूबर की शाम को सरयू तट को हजारों दीपों से रोशन किया जाएगा।

पर्यटन तथा सूचना विभाग के प्रमुख सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया, “अयोध्या में प्रस्तावित कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश में अब धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। अयोध्या में कनक भवन, हनुमान गढ़ी सहित भगवान राम से जुड़े तमाम पौराणिक स्थल रोशन किए जाएंगे। वहां राम कथा से जुड़ी हुई नृत्य नाटिकाएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।”

अवस्थी ने कहा कि इस काम में अयोध्या के साधु संतों और महंतों को भी शामिल किया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि 18 अक्टूबर को मुख्यमंत्री अयोध्या और दूसरे धर्म स्थानों के लिए कुछ योजना भी लांच करेंगे, जिसमें तीर्थ स्थानों के लिए हेलीकॉप्टर सेवा भी हो सकती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493