असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक विजयदशमी : योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “भारतीय संस्कृति में मां दुर्गा की उपासना का अत्यधिक महत्व है। मां दुर्गा शक्ति की अधिष्ठात्री देवी हैं। इस चराचर जगत की शक्ति आदि शक्ति मां दुर्गा हैं। नवरात्रि तथा दुर्गा पूजा के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में विभिन्न वर्गो की सहभागिता से सामाजिक समरसता सुदृढ़ होती है।”

योगी ने कहा कि बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक विजयदशमी पर्व, सद्मार्ग पर चलने एवं आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा प्रदान करता है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से इन पर्वो को पारस्परिक सद्भाव एवं सौहार्द के वातावरण में मनाने की अपील की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493