अरविंदो फार्मा के एफडीआई प्रस्ताव को मंजूरी

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) ने दो प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है, जिसमें से एक अरविंदो फार्मा का प्रस्ताव है। यह जानकारी मंगलवार को यहां जारी एक आधिकारिक बयान में दी गई।

वित्त मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है, “एफआईपीबी की 20 मई, 2016 को हुई बैठक में दी गई सिफारिश के आधार पर सरकार ने कुल 2.19 करोड़ रुपये मूल्य के दो एफडीआई प्रस्तावों को मंजूरी दे दी।”

बयान में कहा गया है कि अरविंदो फार्मा का प्रस्ताव 2.19 करोड़ रुपये का है। एक अन्य कंपनी स्टर्लिग कॉमर्स सोल्यूशंस इंडिया का प्रस्ताव निवेशक कंपनी के रूप में काम करने की अनुमति के लिए है।

एफआईपीबी ने इसके अलावा होल्सिम इंडिया के प्रस्ताव को मंजूरी के लिए आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति के सुपुर्द कर दी।

इस प्रस्ताव में अंबुजा सीमेंट के लिए अपनी होल्डिंग कंपनी होल्सिम इंडिया में 24 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए अनुमति मांगी गई है।

इसके अलावा वोडाफोन इंडिया के एक प्रस्ताव को लंबित कर दिया गया है, जिसमें उसने यू ब्रॉडबैंड इंडिया की 100 फीसदी शेयर पूंजी के अधिग्रहण की अनुमति मांगी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493