वाणिज्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव के बाद यह प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
सूची में मेटल हाइड्राइड, लेजर-वेल्डिंग उपकरण तथा प्लाज्मा कटिंग उपकरण सहित दर्जनों वस्तुएं हैं।
दर्जनों रसायनों के निर्यात पर भी पाबंदी लगाई गई है, क्योंकि इसका इस्तेमाल वह रासायनिक युद्ध एजेंटों के तौर पर कर सकता है।
उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने जनवरी में उत्तर कोरिया द्वारा परमाणु परीक्षण तथा फरवरी में उपग्रह के प्रक्षेपण के प्रयास के बाद मार्च में उसके खिलाफ एक प्रस्ताव पारित किया था।
dharmpath.com dharmpath