अरविन्द लि. ने बनाई दो नई कंपनियां अरविन्द फैशन व अनूप इंजीनियरिंग

नई दिल्ली, 8 नवंबर (आईएएनएस)। व निर्माण कंपनी अरविन्द लि. ने बुधवार को अपने ब्रांडेड पोशाक और इंजीनियरिंग के कारोबार को अलग करने की घोषणा की। अब पैरेंट कंपनी अरविन्द लि. के तहत दो नई कंपनियों अरविन्द फैशन और अनूप इंजीनियरिंग का गठन किया गया है।

कंपनी ने एक बयान में बुधवार को यह जानकारी दी। अरविन्द फैशन के पास कई प्रमुख देशी-विदेशी ब्रांड का स्वामित्व है, जिसमें यूएस पोलो एसोसिएशन, ऐरो, फ्लाइंग मशीन, टॉमी हिलफिगर, गैप, केल्विन क्लीन, हेंस, गेंट, नौटिका, आईजोड, एड हार्डी, एले, चेरोकी प्रमुख हैं। इसके अलावा इसके पास वैल्यू चेन ‘अनलिमिटेड’ का स्वामित्व है तथा वैश्विक ब्यूटी रिटेलर सेफोरा का फ्रेंचाइजी अधिकार है।

कंपनी ने कहा कि अरविन्द लि. के प्रत्येक शेयरधारक का प्रत्येक पांच शेयरों के बदले अरविन्द फैशन लि. का एक शेयर दिया जाएगा।

वहीं, अरविन्द लि. के इंजीनियरिंग कारोबार को अनूप इंजीनियरिंग नाम की कंपनी बनाकर अलग कर दिया गया है। अरविन्द लि. के शेयरधारकों को प्रत्येक 27 शेयरों के बदले अनूप इंजीनियरिंग के एक शेयर दिए जाएंगे।

दोनों नई कंपनियों को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध किया जाएगा।

अरविन्द लि. के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक संजय लालभाई ने बताया, “पिछले कुछ सालों में अरविन्द ने विभिन्न प्रकार के व्यवसायों का विकास किया है और हमारा प्रदर्शन उम्मीद से बेहतर रहा है। अरविन्द फैशन और अनूप इंजीनियरिंग कंपनियां अब स्वतंत्र रूप से कामकाज करेंगी और वित्तीय स्वतंत्रता से इन्हें अपने कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493