दम्माम, 8 नवंबर (आईएएनएस)। भारत ने अपने एएफसी अंडर-19 चैम्पियनशिप क्वालीफायर फुटबाल टूर्नामेंट का अंत बुधवार को प्रिंस मोहम्मद बिन फाहद स्टेडियम में ग्रुप-डी के मैच में तुर्कमेनिस्तान को 3-0 से मात देकर किया है।

भारत के लिए कप्तान अमरजीत सिंह ने 74वें मिनट, अभिषेक हालदर ने 80वें मिनट और एडमंड ने इंजुरी टाइम (92 मिनट) में गोल किया।
पहले हाफ में भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी विपक्षी टीम पर पूरी तरह से दबाव बनाया। इस हाफ में भारत के युवा खिलाड़ियों ने गेंद अधिकतर समय अपने पास रखी। हालांकि टीम ने कुछ मौके बनाए लेकिन वह उन्हें अंजाम तक नहीं पहुंचा सकी।
दूसरे हाफ के शुरुआती मिनटों में भी भारतीय टीम ने अपना दबदबा जारी रखा और तुर्कमेनिस्तान पर लगातार हमले बोलती रही, लेकिन सफलता उसे 74वें मिनट में मिली। अमरजीत ने शानदार गोल करते हुए अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया।
80वें मिनट में अभिषेक ने भारत की बढ़त को दोगुना कर दिया। दाई पंक्ति से मिले पास को उन्होंने सफलतापूर्वक गोलपोस्ट में डाल स्कोर 2-0 कर दिया।
भारत की जीत तय लग रही थी। हालांकि इंजुरी समय में तुर्कमेनिस्तान ने गोल करने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं रही और काउंटर अटैक करते हुए एडमंड ने 92वें मिनट में भारत के लिए तीसरा गोल किया।
dharmpath.com dharmpath