‘टाइगर जिंदा है’ पाकिस्तान में रिलीज होनी चाहिए : इमरान अब्बास

इस्लामाबाद, 8 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता इमरान अब्बास ने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की आगामी फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ के ट्रेलर की सराहना की है और शुभकामनाएं दी कि फिल्म पाकिस्तान में रिलीज हो।

अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित ‘टाइगर जिंदा है’ 2012 में आई फिल्म ‘एक था टाइगर’ का सीक्वल है, जिसे पाकिस्तान में वहां की सुरक्षा एजेंसियों के गलत चित्रण के कारण प्रतिबंधित कर दिया गया था।

इमरान ने मंगलवार को ट्वीट किया, “‘टाइगर जिंदा है’ देखने के लिए उत्सुक। सलमान खान और उनकी पूरी टीम को शुभकामनाएं। ‘टाइगर जिंदा है’ को पाकिस्तान में भी रिलीज करना चाहिए।”

इस फिल्म में कट्रीना कैफ पाकिस्तानी एजेंट जोया के किरदार में नजर आएंगी। यह फिल्म 22 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493