नई दिल्ली, 8 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेन्नई को यूनेस्को के रचनात्मक शहरों के नेटवर्क में शामिल होने पर चेन्नई के लोगों को बधाई दी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “चेन्नई के लोगों को यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क में अपनी समृद्ध संगीत परंपरा के लिए शामिल किए जाने पर बधाई। हमारी समृद्ध संस्कृति में चेन्नई का योगदान अनमोल है।”
उन्होंने कहा कि यह भारत के लिए गर्व का क्षण है।
dharmpath.com dharmpath